उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: जाटलैंड से टिकैत परिवार ने भरी हुंकार, कहा-मोदी-योगी की सरकार झूठी है

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar: जीआईसी ग्राउंड में आयोजित किसान महापंचायत को सम्बोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने किसान को कर्जदार कर दिया है। किसान को उसकी जमीन का वाजिब दाम नही मिल पा रहा है।

भाकियू नेता चौ.राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि गन्ने का भाव 450 रूपये कुन्तल किया जाए। उन्होने कहा कि सरकार पर किसानो का करीब 12 हजार रूपये करोड बकाया है। उन्होने कहा कि जब हम किसान से वो पैसा मांगते हैं तो इसे राजनीति करार दिया जाता है। उन्होने भीड से सवाल किया कि क्या किसानों की आवाज उठाना अनुचित है। यदि मुददा उठाना राजनीति है तो वे ऐसे मुददे उठाते रहेंगे। चौ.राकेश टिकैत ने कहा कि संयुक्त मोर्चा दिल्ली के चारों ओर है।

महारैली को सम्बोधित करते हुए चौ.राकेश टिकैत ने कहा कि वे मुजफ्फरनगर की जमीन पर तब तक पैर नही रखेंगे। जब तक यह जन आन्दोलन सफल नही हो जाता। किसानां को जीत नही मिल जाती तब तक वे मुजफ्फरनगर वापिस नही आएंगे। इसके लिए सिर्फ 9 महीने ही नही चाहे कितना भी वक्त लग जाए। उन्होने भाषण के दौरान सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानो की आवाज दबाना चाहती है। किसानो के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है।

सांसद,विधायक,सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह एवं पेशन बढाई जा रही है। जबकि किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। चौ.राकेश टिकैत ने कहा कि बडी बडी कम्पनियां 6-7 लाख करोड रूपये लेकर फरार हो गई हैं। जिनका कोई हिसाब किताब नही है। ना ही सरकार यह बता पा रही है कि वह पैसा कहा से आया था। उन्होने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण लाखों-करोडो युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। युवाओं के सामने रोजगार की समस्या है।

उनका भविष्य अन्धकारमय होता नजर आ रहा है। चौ.राकेश टिकैत ने कहा कि 3 कृषि कानून वापिस होने चाहिए। एमएसपी कानून लागू होना चाहिए। आज भारत का किसान परेशान व हताश है। उन्होने कहा कि व्यापारी को सरकार उसके माल का वाजिब दाम दे रही है। जबकि किसान को धान व अन्य फसल का सही मूल्य नही मिल पा रहा है। भाकियू नेता चौ.राकेश टिकैत ने अपने भाषण के दौरान अमित शाह, मोदी व योगी पर भी निशाना साधा ।

उन्होंने कहा कि यह देश का आन्दोलन है जो अपने सफलता तक अनवरत जारी रहेगा।किसान लाल किले पर नहीं गया, हमे धोखे से लेकर गए हैं कोई एजेंसी इस बात की जांच करने को तैयार नहीं है। कैमरा और कलम पर पहरा है। आंदोलन जारी रहेगा। देश के नौजवानों के सवाल है कि गन्ने का ४५० रुपये कुंतल चाहिए। टिकैत ने कहा कि पूरे देश मे संयुक्त मोर्चा आंदोलन करेगा। गाजीपुर बॉर्डर से नहीं हटेंगे। ये लड़ाई आपके दम पर लड़ी जाएगी और जीती जाएगी। टिकैत ने हर हर महादेव और अल्लाह हो अकबर के नारे मंच से लगाए। वाहे गुरु जी का खालसा…वाहे गुरु जी की फतेह के नारे के साथ संबोधन समाप्त कर दिया।

नगर के महावीर चौक के समीप स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में तीन कृषि बिल के विरोध मे आयोजित किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत, भाकियु युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, चरण सह टिकैत, भाकियु नेता धर्मेन्द्र मलिक,किसान नेता जगमाल चौधरी,स.हरपाल सिंह हरफूला, सुरेन्द्र कौशिक, सुरेश कौशिक, विरन्द्र अग्रवाल, चौ.युद्धवीर सिह,चौ.जगतराम सिह,संतोष मलिक, कालखण्डे खाप के चौधरी चौधरी संजय सिह, देशवाल खाप के चौधरी चौधरी सुरेन्द्र सिह,बत्तीसा खाप चौधरी चौ.शोकेन्द्र सिंह,रोहतक हरियाणा से सुरेन्द्र मालपुनिया, रोहतक से भाकियू नेत्री जगवती सागवान, डा.अमित मित्तल,राजू, मन्दीप, गठवाला खाप से चौ.सुरेन्द्र सिह,रणजीत सिह, कुलदप चौधरी, बिहार से पूर्व कैबीनेट मंत्री व नरेन्द्र सिह, विकास पंवार, जगमाल सिह, स.कुलवेन्द्र सिह सहित विभिन्न खाप चौधरी, विभिन्न किसान संगठनो से जुडे पदाधिकारी, किसान नेता एवं उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, उत्तराखण्ड, हरियाणा आदि देश के विभिन्न राज्यो से किसान संगठनो के नेता एवं किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान संजीव खोखर, सतेन्द्र सोलंकी, युधिष्ठिर पहलवान,रालोद नेत्री डा.मोनिका सिह, रालोद नेता ब्रजवीर सिह, रालोद नेता पराग चौधरी,अंकित सहरावत, कृष्णपाल राठी, अशोक चौधरी, अनंगपाल चौधरी, बलजीज सिह राजेवाल, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर,वरिष्ठ रालोद नेत्री श्रीमति रमा नागर,रालोद नेत्री पायल माहेश्वरी किसान महापंचायत मे पूर्वांचल व अन्य प्रदेशों से हजारो महिला कार्यकत्री महारैली मे शमिल हुई।

रैली स्थल एवं उसके आसपास सुरक्षा के मददेनजर कडी व्यवस्था रही। नगर के विभिन्न मार्गो/बाजारों,मुख्य चौराहों पर भारी मात्रा मे पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस बल के अलावा अर्धसैनिक बल के जवान तथा पीएसी बल के जवान मौजूद रहे।

चाक चौबंद रही पुलिस प्रशासन की व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। किसानों के महाकुम्भ को लेकर पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन तैयारियां में लगा था जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने गत दिवस समस्त अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हे दिशा निर्देश दिये थे और ऐसी चाक चौबंद व्यवस्था की थी कि कहीं कोई गडबडी न होने पाये।

रैली के शांतिपूर्ण समापन होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सास ली है। पुलिस के अलावा पीएसी और अर्द्धसैनिक बल भी रैली स्थल के आसपास भारी संख्या में तैनात किये गये थे इस सबके बावजूद किसान रैली का शांतिपूर्ण समापन से जहां एक ओर आयोजकों ने भी राहत की सास ली है वहीं प्रशासनिक अमला ने भी चैन की सास ली।

महिलाओं की रही भारी भागदारी
किसान महापंचायत में महिलाओं की बढ़चढ़कर भागीदारी नजर आई। हरियाणा राज्य से काफी संख्या में महिलाएं किसान दलों के साथ पंचायत स्थल पर पहुंची। बता दें कि कर्नाटक के भी कई किसान दल महापंचायत में शामिल होने पहुंचे।

जाम की रही स्थिति

मुजफ्फरनगर। यद्यपि भाकियू ने सात पार्किग स्थलों की व्यवस्था की थी लेकिन रैली का दबाव बढ़ने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर शहर में घुस आये और मालवीय चौक, शामली बस स्टैंड के पास जाम की स्थिति बनी रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − twelve =