Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar टाउन हॉल रामलीला: फुलवारी लीला के साथ हुआए ताड़का का वध

Muzaffarnagar टाउन हॉल के मैदान में चल रही शहर रामलीला में गत रात्रि फुलवारी लीला और ताड़का वध का सजीव मंचन किया गया प् इससे पूर्व परंपरागत रूप से और प्रतीकात्मक रूप से ताड़का वध दोपहर के समय लोहिया बाजार में भी मंचित किया गया.लेकिन रात्रि में टाउन हॉल के मैदान में स्टेज पर इसका विधिवत मचन किया गया

इसमें माली मालन के संवाद इतने रोचक थे की दर्शक देर रात्रि तक उसका आनंद उठाते रहे लीला में विश्वामित्र का रोल स्वराज पालए मारीच हितेशए सुमाऊ अमनए अहिल्या भानुए अरविंद दीक्षितए मालन राजन प्रजापति चौकीदार अंकुर सिंघल द्वारपाल नीरज व हर्ष शतानंद मुकेश पाल राम सार्थक शर्मा लक्ष्मण कार्तिक शर्मा बने हैं।

और इन्होंने अपने पात्र को बखूबी मंचित किया.रामलीला के दौरान सीता जी की सखियों के रोल में कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म स्कूल की छात्राओं ने इस बार खुलकर भूमिका निर्वाह की. फुलवारी लीला में जिस समय श्री रामचंद्र जी बाग में टहलते हैं तो सीता जी से उनकी पहली मुलाकात वहीं पर होती है 

इस लीला के मुख्य अतिथि अमित सिंघल इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल और आदेश कुमार रहे.रामलीला प्रबंधन समिति की ओर से सभी का उचित मान सम्मान किया गया और सभी को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए.

उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री रामलीला कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि इस कार्य में मंत्री सतीश गर्ग के अलावा शिवचरण गर्ग सुशील गोयल सुखदेव मित्तल अनमोल सिंघल शोभित गुप्ता प्रिंयाक गर्ग युवा नेता वैभव मित्तल अनुराग शर्मा पुष्पेंद्र जिंदल अनिकेत शर्मा अंजुल भूषण अनिल सोनी आदि का उल्लेखनीय सहयोग व योगदान मिल रहा है. रामलीला के निर्देशक के रूप में साधु राम गर्गए अजय गर्ग जगन्नाथ रोहेला नितिन नामदेव अपने सहयोगियों के साथ प्रतिदिन लीला का मंचन करा रहे हैं टाउन हॉल के मैदान में मंचित की जा रही रामलीला को देखने के लिए हर रोज दर्शकों की भीड़ बढ़ती जा रही है

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =