जोरदार धमाके से दहला मुजफ्फरनगर, घरों से निकल कर भागे लोग
मुजफ्फरनगर। कोरोना संकट के बीच उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनजर में बड़ा विस्फोट हो गया। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, एक घर में गैस सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ है।
धमाका इतना भीषण था कि घर के परखच्चे उड़ गए। वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में आनन फानन में भर्ती करवाया गया। यह मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है, यहां थाना शाहपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव कसेरवा में मंगलवार को भीषण विस्फोट हो गया। धमाके से पूरा इलाका दहल गया।
घटना के बाद लोग अपने अपने घरों से निकल कर भागे तो देखा एक घर में ब्लास्ट हुआ है।
पुलिस को मामले की सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल को बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि जब ये धमाका हुआ तो युवक घर की छत पर सो रहा था।
वहीं धमाका इतना भीषण था कि छत भरभरा कर गिर गयी। पुलिस ने धमाके के कारणों का पता लगा लिया है। जानकारी के मुताबिक विस्फोट गैस सिलेंडर फटने के कारण हुआ, जिससे पूरी रसोई के परखच्चे उड़ गए। हालाँकि पुलिस पता लगा रही है कि गैस सिलेंडर के फटने की वजह क्या है। फिलहाल पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है।
