Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा, मरीज तडप रहा था -डॉक्टर गायब थे

मुज़फ़्फ़रनगरMuzaffarnagar: कोरोना की दूसरी लहर के दौरान एक कोरोना मरीज की मौत तथा अवैध वसूली के आरोपों को लेकर चर्चाओं में रहे शहर के टाऊनहॉल रोड स्थित एक हॉस्पिटल में बीती रात एक मरीज की मौत के बाद फिर बवाल हुआ।

मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। बाद में अस्पताल प्रशासन, सिविल लाईन पुलिस व परिजनों के बीच समझौते के बाद मामला निपटा।

जानकारी के मुताबिक जनपद के भौराकलॉ थाना क्षेत्र के गांव शिकारपुर निवासी रोशन पुत्र राधेश्याम को करीब तीन दिन पूर्व हृदय रोग से पीडित होने के कारण टाऊनहॉल रोड पर एक हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था। मरीज के परिजनों का आरोप है कि उनसे मरीज के भर्ती होते ही ८० हजार रुपये जमा करा लिए गए। उनका आरोप है कि डॉक्टर मरीज को देखने तक नहीं आए।

यहां तक कि जब मरीज अस्पताल में जिंदगी ओर मौत से जूझता हुआ तडफ रहा था तो अस्पताल के कर्मचारी भी वहां मौजूद नहीं थे। परिजनों के अनुसार बीती रात करीब आठ बजे रोशन की मौत हो गई

लेकिन उन्हें १० बजे इसकी सूचना दी गई। मरीज की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरु कर दिया। सूचना पाकर थाना सिविल लाईन पुलिस भी मौके पर पहुंची।

देर रात करीब एक बजे पूर्व मंत्री तथा रालोद नेता योगराज सिंह मौके पर पहुंचे, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों, थाना सिविल लाइन पुलिस व परिजनों के बीच समझौते के बाद यह मामला निपटा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × five =