संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: मौसम ने बदली करवट, तापमान में गिरावट से ठंड का असर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar) मौसम ने फिर करवट बदल ली है। जिले में रुक-रुककर बरसात होती रही। देर शाम तक १७.४ मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जिसके चलते अधिकतम तापमान २.१ डिग्री लुढ़क गया है।

जिले में गत रात से ही मौसम बदलना शुरू हो गया था। कई जगह तेज बारिश हुई तो कई जगह बूंदाबांदी चलती रही। सुबह करीब पांच बजे तेज बरसात हुई। जानसठ, खतौली, पुरकाजी और मीरापुर समेत अन्य क्षेत्रों में शनिवार को भी दिनभर बादल छाए रहे।

दिन का अधिकतम तापमान २८.१ डिग्री और न्यूनतम तापमान २०.६ डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान ३०.२ डिग्री और न्यूनतम तापमान २१.२ डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में गिरावट से ठंड का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने कई दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है।

गलियों में जलभराव और कीचड़

बारिश के कारण शहर और देहात क्षेत्र में गलियों में कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई। साकेत, जनकपुरी समेत अन्य क्षेत्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

धान की कटाई और कोल्हू संचालन बंद

बारिश के कारण धान की कटाई का कार्य प्रभावित हो गया है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में कोल्हू का संचालन शुरू हो गया था, वह भी बंद हो गया है। अधिक बारिश हुई तो सब्जी के किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Dr. S.K. Agarwal has 407 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =