Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर के भट्टा मालिक अजय की गोलियों से भूनकर हत्या, भारी फोर्स पहुंची

मुजफ्फरनगर। जनपद के एक भट्टा मालिक की आज दिनदहाडे गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की छानबीन शुरु कर दी। हत्या के पीछे की वजह भी काफी सनसनीखेज बताई जा रही है

प्राप्त जानकारी के मुताबिक रुड़की के कुमराड़ा गांव में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने भट्टे के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे भट्टे के स्वामी अजय मलिक निवासी जाट कॉलौनी मुजफ्फरनगर पर हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने गोली चला दी।

पुलिस जांच में सामने आया कि उसके पिता की जमीन पर अजय ने भट्टा लगा रखा था। उस भट्टे को अजय मलिक को 16 साल की लीज पर दिया गया था। आरोपी के बेटे भट्टे को वापस लेना चाहते थे। इसी विवाद में अजय के भट्टा वापस देने से मना करने पर उसे गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

चार गोली लगने से अजय मलिक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि भट्टा स्वामी की हत्या में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 7 =