Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारम्भ

मुजफ्फरनगर। पल्स पोलियो अभियान 10 मार्च, 2019 बूथ दिवस का षुभारम्भ डा. अजय शंकर पांडेय जिलाधिकारी, ने जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर पर लगाये गये बूथ पर 0 से 5 वर्श तक के बच्चो को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर डा0 पी.एस. मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय, डा0 एस0के0 अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमति पुश्पा रानी, जिला स्वास्थ्य षिक्षा एवं सूचना अधिकारी, डा0 गीताजंली वर्मा, उप जिला स्वास्थ्य षिक्षा एवं सूचना अधिकारी, तरन्नुम सिद्ीकी डी0एम0सी0 यूनीसेफ, डा0 अजित गुप्ता, एस0एम0ओ0, डब्लू0एच0ओ0, नगरीय क्षेत्र की बी.एम.सी. यूनिसेफ रफाकत, नगरीय मलेरिया इकाई के रधुनाथ षर्मा, श्री प्रदीप षर्मा, श्री अनिल कुमार आदि उपस्थित रहें। इस अवसर पर डा0 पी0एस0 मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर ने अभियान से जुडे अधिकारियो/कर्मचारियों को निर्देषित किया कि आप पूर्ण मनोबल के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।ं ताकि पांच वर्श तक के अधिक से अधिक बच्चे बूथ पर पोलियो की दवा पी सकें। आप सभी बूथ दिवस पर पूर्ण मनोबल व उत्साह के साथ कार्य करें। बुलावा टोली/आषा/आंगनवाडी के माध्यम से बच्चो को बूथ पर बुलवाये सभी के सहयोग से हम जनपद को पोलियो मुक्त करने मे कामयाब होगें। डा0 पी0एस0 मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में 0-5 वर्श के बच्चो का लक्ष्य 509121 है जिसमें आज कुल 1460 पोलियो बूथों पर पोलियो से बचाव की खुराक पिलायी जायेगी। इस दौरान जो पोलियो की दवा पीने से वंचित रह जायेगे, उनको दिनांक 11 मार्च से 15 मार्च 2019, तक घर-घर हेतु 1039 टीमें लगायी गयी है जो घर-घर भ्रमण के दौरान पोलियो की दो बूद पिलायेंगी। आपका थोडा सा प्रयास बच्चे को हमेषा के लिए विकंलाग बना देने वाली पोलियो बीमारी से बचा सकता है। डा0 एस0के0 अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुजफ्फरनगर ने पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए अभिभावको से अपील करते हुए कहा कि किन्ही कारणवष पांच वर्श तक के जो बच्चे बूथ पर दवा नही पी सकें है तो घर-घर भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वैक्सीनेटर्स के घर आने पर छूटे हुए बच्चो को पोलियो की दो बूंद दवा अवष्य पिला लें। सभी के सहयोग से ही हम जनपद को पोलियो मुक्त कर सकते है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =