Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद मुजफ्फरनगर स्थान आदर्श कॉलोनी स्थित अमित कुमार गौड़ के निवास स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर और सभी सावधानी बरत कर आहूत हुई।

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय कानूनी सलाहकार अमित कुमार गौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का उद्देश्य संत समाज की सुरक्षा व सेवा से है जिसमें सभी वर्गों के मनुष्यों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है

राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद ने अपने ३ चैनल चलाएं हैं पहला भारत लाइव २४ दूसरा आर एस एस पी न्यूज़ तीसरा हिंदुस्तान लाइव टीवी जो मानव उत्थान में अपनी संस्कृति को बनाए रखने के लिए है

जिला अध्यक्ष अजय कांत शर्मा ने कहा इस सामाजिक अभियानों को आगे बढ़ाने में संत समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा धर्म-कर्म के काम के साथ ही समाज में परिवर्तन को अपनाया है

वह शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित हर क्षेत्र से जुड़ा रहा है

कार्यक्रम में उपस्थित पंडित राजीव पराशर जिला उपाध्यक्ष, पंडित चिरायु कोषाध्यक्ष, पंडित सतीश कौशिक मीडिया प्रभारी पंडित अमित शर्मा जिला अध्यक्ष ( किसान) पंकज कुमार, संगठन मंत्री अजीत सिंह महामंत्री, अखिल कुमार वत्स उपाध्यक्ष, पंकज चौहान कार्यकारिणी सदस्य, मनीष कुमार कार्यकारिणी सदस्य, उज्जवल गौड़ युवा महासचिव उत्तर प्रदेश आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × three =