वैश्विक

अडानी ग्रुप के मामले में जेपीसी जांच के समर्थन में नहीं एनसीपी: Sharad Pawar

एनसीपी के नेता Sharad Pawar ने कांग्रेस तेवरों से किनारा किया है. उन्होंने हिंडनबर्ग विवाद पर कहा कि अडानी को टारगेट किया जा रहा है. अडानी ग्रुप के मामले में जेपीसी जांच कराने की मांग का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने समर्थन नहीं किया है.

उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में सुप्रीम कोर्ट की बनाई गई कमेटी का स्वागत करते हुए कहा कि इसकी जांच हो रही है, ऐसे में ज्यादा उम्मीद है कि सच सामने आएगा. पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा है कि अदालत के फैसले के बाद जेपीसी जांच का कोई महत्व ही नहीं है. इस बयान के बाद विपक्षी एकता में दरार पड़ने लगी है. एनसीपी चीफ शरद पवार ने गौतम अडानी का समर्थन करते हुए कहा कि एक इंडस्ट्रियल ग्रुप को टारगेट किया गया. इतना ही नहीं पवार ने यह भी कहा कि इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग व्यर्थ है.

Sharad Pawar  ने एक टीवी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को आवश्यकता से अधिक तूल दिया गया और इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट कमिटी से ही कराई जानी चाहिए. शरद पवार के इस बयान के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि यह उनके (शरद पवार) अपने विचार हो सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘इस मामले में 19 विपक्षी दल एकजुट हैं. हम सभी इस पूरे मामले को बेहद गंभीर मानते हैं. बीजेपी के खिलाफ एनसीपी सहित 20 विपक्षी दल एक साथ हैं’

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =