Seema Haider ने ATS की पूछताछ में उगले कई राज
Seema Haider और उनके भारतीय पति सचिन से नोएडा स्थित एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) के दफ्तर में घंटों पूछताछ की गई. इस दौरान जांच एजेंसी ने उनके पासपोर्ट, उसके बच्चों के पासपोर्ट के बारे में जानकारी जुटाई. Seema Haider और सचिन की पहली मुलाकात से लेकर PubG ग्रुप में दूसरे लड़कों के भी बारे में पूछताछ हुई. सचिन और सीमा नेपाल में 7 दिन रहे, उस दौरान वो नेपाल में कहां कहां गए और किन लोगों से मिले इसके बारे में पूछताछ हुई.
Seema Haider के पूरे परिवार के लोगों से जुड़ी जानकारी ली गई है उसके माता पिता, भाई बहन के बारे में भी जानकारी जुटाई गई. सीमा का मकसद सचिन के प्यार में भारत आना था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है इस पर सवाल हुए.
Seema Haider से उसके गांव सिंध प्रांत और उसके बाद कराची में रहने को लेकर जानकारी ली गई कि वो सिंध प्रांत से कराची कब रहने आई. सीमा हैदर के बच्चों के बारे में, सीमा के प्लॉट बेचने की कहानी और उसके ट्रैवल रूट्स की जानकारी ली गई. सीमा हैदर से उस एजेंट के बारे में जानकारी जुटाई गई जिसने सीमा को भारत तक पहुंचने में मदद की. क्या सीमा की बॉर्डर पर तलाशी ली गई थी इससे जुड़े सवाल किए गए.
#WATCH | Pakistani national Seema Haider leaves from Anti-Terrorism Squads (ATS) office in Noida, UP. pic.twitter.com/BwdZl7iXUz
— ANI (@ANI) July 17, 2023

