वैश्विक

Election Commission ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत नोटिस बीजेपी और कांग्रेस को भेजा नोटिस

Election Commission ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर आपत्ति जताए जाने के बाद संज्ञान लिया है. गुरुवार को आयोग ने आचार संहित के उल्लंघन के आरोप में बीजेपी और कांग्रेस को नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है. जानकारी के अनुसार, राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिए गए भाषण को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की शिकायत पर आयोग ने बीजेपी से जवाब मांगा है.

Election Commission ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित उल्लंघन किए जाने का संज्ञान लिया है. चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों को बीजेपी, कांग्रेस प्रमुखों के साथ साझा किया. साथ ही इस पर 29 अप्रैल तक जवाब मांगा है.

Election Commissionने यह कार्रवाई करते हुए कहा कि पॉलिटिकल पार्टियों को अपने उम्मीदवारों, स्टार प्रचारकों के आचरण की जिम्मेदारी लेनी होगी. शीर्ष पदों पर आसीन नेताओं के चुनावी भाषणों के परिणाम अधिक गंभीर साबित होते हैं.

उल्लेखनीय है कि पीएम नरेंद्र मोदी के एक भाषण पर कांग्रेस ने सवाल उठाया था और इसे सांप्रदायिक और आपत्तिजनक बताया था. पार्टी की ओर से कहा गया था कि प्रधानमंत्री का बयान धार्मिक, जातिगत के साथ-साथ सामुदायिक और भाषा के अधार पर नफरत फैलाने वाला है.

इधर, बीजेपी ने भी राहुल गांधी के एक भाषण के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था.चुनाव आयोग की ओर से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के तहत नोटिस जारी किया गया है और दोनों पार्टियों के अध्यक्षों को जवाब देने को कहा है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 4 =