वैश्विक

सायराक्यूज: जश्न के दौरान गोलीबारी में नौ लोगों के घायल होने की खबर

अमेरिका के मध्य न्यूयॉर्क में जश्न के दौरान गोलीबारी में नौ लोगों के घायल होने की खबर है। सायराक्यूज पुलिस प्रमुख केंटन बकनर ने बताया कि शनिवार रात हुई गोलीबारी में घायल हुए नौ लोगों में से एक की हालत गंभीर है।

बकनर ने सायराक्यूज के मेयर बेन वाल्श के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि तत्काल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और जांच अभी शुरुआती चरण में है।
बकनर ने बताया कि सायराक्यूज के अधिकारी एक कार चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद रात नौ बजे से ठीक पहले घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने अधिकारियों को बताया कि सैकड़ों लोगों की भीड़ पर गोलियां चलाई गईं।

पुलिस प्रमुख ने बताया कि उनके अधिकारियों ने गोलियां चलने की आवाजें नहीं सुनीं।

वाल्श ने बताया कि सायराक्यूज के व्यावसायिक इलाके के निकट जश्न मनाया जा रहा था, तभी गोलियां चलीं। इस समारोह के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मेयर ने कहा, ‘हम इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं देते।’ अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जश्न क्यों मनाया जा रहा था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

One thought on “सायराक्यूज: जश्न के दौरान गोलीबारी में नौ लोगों के घायल होने की खबर

  • Avatar Of Ramesh Singh Ramesh singh

    Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 5 =