नोडल अधिकारी डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी ने व्यवस्थाओ को परखा
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा नामित जनपद के नोडल अधिकारी एवं सचिव नगर विकास डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी ने पांच दिवसीय जनपद दौरे के अर्न्तगत जा विभिन्न स्थानो पर पहुंच कर कोविड-19 सम्बन्धी व्यवस्थाओ तथा अन्य व्यवस्थाओ के सम्बन्ध मे स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नोडल अधिकारी डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी ने नगर की मेरठ रोड स्थित अम्बा विहार कालोनी पहुंच कर कोरोना वायरस के प्रभाव के मददेनजर चल रहे डोर टू डोर सर्वे का निरीक्षण किया।
विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अम्बा विहार मे नागरिको के स्वास्थ्य के दृष्टिगत डोर टू डोर सर्वे के लिए 25 टीमे गठित की गई हैं। नोडल अधिकारी डा.इन्द्रमणी त्रिपाठी ने उक्त टीमो को चैक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान चिन्हित कोरोना पॉजिटिव की उचित देखभाल की जाए।
उन्होने इस दौरान अम्बा विहार मे सफाई व्यवस्था आदि के भी निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने निरीक्षण के क्रम मे नगर के देवपुरम आदि का भी भ्रमण किया तथा मेरठ रोड स्थित बेगराजपुर मैडिकल कॉलेज पहुंच कर वहां भर्ती मरीजो से व्यवस्था सम्बन्धी जानकारी ली।
श्री त्रिपाठी ने मैडिकल स्टाफ व डाक्टर्स आदि से बातचीत कर निर्देशित किया कि शासन के मानक के अनुरूप की कोविड-19 की दिशा मे किए जा कार्यो को सम्पादित करे।
इस दौरान डीएम सेल्वा कुमारी जे, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीएमओ डा. प्रवीन चौपडा, एसडीएम अजय अम्बष्ट, एआर काआपरेटिव, सीओ आशीष प्रताप सिंह, इंस्पैक्टर मंसूरपुर केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
