उत्तर प्रदेश

Noida News: विवाहिता को पहले तो मारपीट कर घर से निकाल दिया, विरोध करने पर दे दिया तीन तलाक

Noida News: मामूली विवाद में अपनी पत्नी को कथित रूप से तीन तलाक देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया. जारचा के थानाध्यक्ष श्रीपाल सिंह ने बताया कि दनकौर थानाक्षेत्र के उस्मानपुर के शमशेर (23) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  पत्नी ने 10 जून को दनकौर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसने मामूली विवाद में तीन तलाक कह कर उसे घर से निकाल दिया.

महिला ने आरोप लगाया है कि उसे उसका पति शमशेर और ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे. दोनों की शादी जून, 2020 में हुई थी. पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ शमशेर के खिलाफ पत्नी से दहेज की मांग करने, उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने तथा जान ले लेने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है.

उसने तीन तलाक बोलकर पत्नी को तलाक भी दे दिया. उसे आज ग्रेटर नोएडा के होल्डोनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया.’’ महिला ने दावा किया कि अप्रैल में उसके साथ मारपीट की गयी एवं 19 मई को उसे तलाक दे दिया गया.

अप्रैल महीने में इसी तरह का मामला मेरठ में सामने आया था. तब मेरठ में दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति ने विवाहिता को पहले तो मारपीट कर घर से निकाल दिया था. विरोध करने पर तीन तलाक भी दे दिया था. पीड़िता ने मायके वालों के साथ थाने में पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी थी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20929 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 10 =