उत्तर प्रदेश

Noida News: सेक्टर 70 के एम ब्लॉक में में बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट को दिया अंजाम

Noida News:  सेक्टर 70 के एम ब्लॉक में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक चेन्नई की एनटीपीसी में तैनात एजीएम के घर पर धावा बोल दिया. घर पर अकेली दंपती और बेटी पर चाकू और कैंची से हमला करने का प्रयास किया और लगभग 10 लाख रुपये की कीमत के जेवरात, दो टैबलेट, कीमती सामान समेत कुछ कागजात लेकर फरार हो गए. यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया. पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है.

नोएडा के सेक्टर 70 पॉश इलाके में हुई लूट की वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच के दौरान घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन लुटेरे भी कैद हुए हैं.

दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को लेकर मौके पर पहुंचे एडीसीपी सेंट्रल ने बताया कि घर पर महिला दंपत्ति और उनकी बेटी दोनों मौजूद थीं. पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं

जिसमें दो बदमाश आते और जाते दिख रहे हैं. पीड़ित महिला द्वारा ज्वैलरी ले जाना बताया गया है. पुलिस की टीमें लगाई गई हैं. जल्द ही जांच कर इस घटना का खुलासा किया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 14 =