उत्तर प्रदेश

Noida News: यूनाइटेड एक्सिम पर इनकम टैक्स की रेड, लाखों की नकदी और करोड़ों रुपये के अनएकाउंटेड ट्रांजेक्शन भी मिले

Noida News: यूनाइटेड एक्सिम पर टैक्स चोरी की शिकायत मिलने के बाद में इनकम टैक्स ने छापेमारी की। छापेमारी रविवार रात में 10 बजे शुरु की गयी थी। इस छापेमारी में कंपनी के एकाउंटेंट से लेकर मालिक तक से पूछताछ की गयी। छापेमारी में इनकम टैक्स के अधिकारियों को लाखों की नकदी और करोड़ों रुपये के अनएकाउंटेड ट्रांजेक्शन भी मिले हैं।

छापेमारी के दौरान 64 लाख रुपये का कैश बरामद हुआ है, साथ ही टैक्स में भी 5 करोड़ रुपये की हेराफेरी सामने आयी है। यह छापेमारी नोएडा के सेक्टर-68 के बी ब्लॉक स्थित एक यूनाइटेड एक्सिम एक्सपोर्ट कंपनी में की गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार शाम में 7 बजे के करीब इनकम टैक्स के 10 अधिकारियों की टीम कंपनी में छापेमारी के लिये पहुंची। 8 बजे कंपनी के मालिक और एकाउंटेंट से पूंछताछ शुरु की गयी। जिसके बाद में 10 बजे कंपनी में सर्च आपरेशन चलाया गया, तो भारी संख्या में कैश बरामद हुआ जिसे सीज कर दिया गया।

यूनाइटेड एक्सिम कंपनी गारमेंट एक्सपोर्ट का काम करती है। कंपनी की कई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट हैं। जिसमें टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापेमारी की। आयकर विभाग के 10 अधिकारी रेड में शामिल रहे। मौके पर जीएसटी कर चोरी पकड़ी गयी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21070 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =