Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे के आदेशानुसार आज तीसरे दिन कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भूमि सांस्कृतिक कला रंग मंच के कलाकारों द्वारा श्री जी मोबाइल,कोर्ट रोड के बराबर में किया गया

जिसमें सभी कलाकारों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु नाट्य प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम को देख रहे अनेको लोगों द्वारा फूल बरसाकर सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया

कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचने,सोशल distancing रखने,एव संक्रमण से बचाव के अनेको तरीके दर्शकों को बताए गए

कार्यक्रम के संयोजक जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बलजीत सिंह  रहे

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,जयपाल सिंह,तरुण मित्तल,अतुल गोयल,गौरव जैन,प्रवीन जैन,पराग अग्रवाल,अनिल सिंघल,पवन वर्मा,मुकुल दुआ आदि का विशेष सहयोग रहा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + fifteen =