वैश्विक

Ohio News: कोलंबस के दक्षिणपूर्वी हिस्से ओहियो में घुसपैठिया समझ बेटी को गोली मारी

Ohio News:  दिल दहलाने वाली घटना में पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मार दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिता ने अपनी ही बेटी को घुसपैठिया समझ लिया और उसे गोली मारकर हत्या कर दी. स्‍थानीय पुलिस के मुताबिक व्‍यक्ति ने अपनी ही 16 साल की बेटी पर गोली चला दी जिससे उसकी जान चली गई.

पुलिस ने बताया कि जेन हेयरस्‍टोन नाम की लड़की की मां ने खुद आपातकालीन सेवाओं   को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी थी.मीडिया के मुताबिक, पिता के द्वारा बेटी की हत्या किए जाने की ये घटना बुधवार तड़के कोलंबस के दक्षिणपूर्वी हिस्से ओहियो में हुई.

घटना के बाद पुलिस को सुबह लगभग 4.30 बजे पाइपर रिज ड्राइव पर एक पते पर बुलाया गया. पुलिस ने कहा कि उसकी मां ने बुधवार सुबह आपातकालीन सेवाओं को फोन किया और बताया कि उसकी बेटी अपने गैरेज के फर्श पर पड़ी थी, जिसे उसके पिता ने घुसपैठिया समझकर गोली मार दी थी. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दोनों माता पिता अपनी बेटी की मौत से काफी परेशान नजर आ रहे थे.

गोली लगने की घटना के बाद हेयरस्टन को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. हेयरस्टन के स्कूल की ओर से एक नोट में कहा गया है कि हम इस घटना से बेहद दुखी हैं और परिवार को मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =