Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बुढ़ाना: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, सिपाही भी हुआ जख्मी

मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना के पास मुठभेड़ में एक हत्या व लूट का आरोपी अवैध शस्त्र व चोरी की मोटरसाइकिल सहित घायल होने के बाद गिरफ्तर किया गया है।

थाना बुढाना पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड के दौरान कुरालसी ग्राम मोड के पास से एक शातिर हत्यारे व लुटेरे अभियुक्त को घायल होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान कांस्टेबल नवीन कुमार भी घायल हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सोहनवीर पुत्र थान सिंह निवासी धनौरा थाना बिनौली जनपद बागपत बताया गया है।

उसके पास एक तमन्चा मय दो जिन्दा कारतूस एक खोखा कारतूस ३१५ बोर और एक मोटरसाईकिल अपाचे सफेद रंग बिना नम्बर बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है, जिन पर हत्या, लूट, गैंगेस्टर आदि की संगीन धाराओं में ०९ अभियोग दर्ज है तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − ten =