उत्तर प्रदेश

लखनऊ: ‘थप्पड़बाज’ लड़की का पुराना वीडियो वीडियो हुआ वायरल..

लखनऊ में कैब ड्राइवर की पिटाई करने वाली युवती का एक और वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में युवती अपने पड़ोसियों से लड़ते हुए दिखाई दे रही है। बता दें कि कैब ड्राइवर की बीच सड़क पर पिटाई करने वाली लड़की का नाम प्रियदर्शिनी यादव है। इस समय प्रियदर्शिनी यादव सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। वहीं इस बीच प्रियदर्शिनी का एक पुराना वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो सुर्खियों का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि राजधानी में बीच सड़क पर प्रियदर्शिनी ने कैब ड्राइवर को जमकर पीट दिया। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। लेकिन इस बार एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पड़ोसी के गेट के रंग को लेकर लड़ती हुई दिखाई दे रही है। इस वीडियो में पुलिसवालों की आवाज आ रही है जो उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस वीडियो में प्रियदर्शिनी यादव कह रही है कि, इन्होंने काले रंग से गेट पेंट कराया है। इस एंटी ब्लैक पेंट कराए। क्योंकि यहां पर इंटरनेशनल ड्रोन उड़ते है। इसके वजह से पूरे कॉलोनी को खतरा हो सकता है। इस दौरान वहां खड़े लोग उसकी बाते सुन हंसने लगते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियदर्शिनी यादव ने आगे कहा है कि, ये लोग ( पड़ोसी) उन्हें गली दे रहे थे। और लोगों को बुला लिए मुझे डंडे से मारने के लिए। इस दौरान प्रियदर्शिनी पुलिसवालों से पूछती है कि क्या कोई घर काला पेंट कर सकता है। जिसपर पुलिसवाले कहते ही कि नहीं काला पेंट नहीं लग सकता है।

आपको बता दें कि प्रियदर्शिनी यादव कैब ड्राइवर को सड़क पर जमकर पीट दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। 2 अगस्त को प्रियदर्शिनी का ड्राइवर की पिटाई वाला वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद सच सामने आया।

जिसके बाद पुलिस ने प्रियदर्शिनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। जिसके बाद प्रियदर्शिनी के खिलाफ डकैती के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। चालक शहादत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि महिला ने बिना किसी गलती के उसे सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा, उसका फोन तोड़ दिया और कॉलर से पकड़ लिया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने कार के डैशबोर्ड में रखे 600 रुपये लूट लिए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − nine =