उत्तर प्रदेश

Orai News: पत्नी से अवैध संबंध का था शक-मामा ने भांजे की फावड़े से काटकर की हत्या

Orai News  पत्नी से अवैध संबंध के शक में मामा ने अपने भांजे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। आरोपी की पुत्री ने जब उसे वारदात करते हुए देखा तो शोर मचाया, जिससे आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की पुत्री के तहरीर पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर दी है।

औरैया जिले के दौलतपुर निवासी सुनील कुशवाहा अपने मामा बीर सिंह  निवासी कुआं खेड़ा थाना कदौरा आया था। देर रात लगभग 11 बजे सुनील व वीर सिंह मकान के बाहर डले तख्त पर लेट गए और बाकी परिजन घर के अंदर सो गए। रात लगभग 12 बजे सुनील के चीखने की आवाज आई।

बड़ी पुत्री दीवार फांद कर बाहर आई, तो देखा की उसका पिता सुनील पर फावड़े से मार रहा है। उसने शोर मचाया, तो पिता भाग गया। रात को ही तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लहूलुहान सुनील को सीएचसी ले कर आई, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + eight =