Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वी जयंती के अवसर पर एक बैठक का आयोजन

मुजफ्फरनगर के कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी को याद किया जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 76वी जयंती के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने की एवं संचालन शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने किया।

जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने कहा कि आज राजीव गांधी जी के जयंती अवसर पर हम सभी कांग्रेसियों को एकजुट होने का प्रण करते हुए समाज के हितों के लिए कार्य करना है हम समाज को मजबूत करेंगे सभी देश के हितों की रक्षा संभव है

शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ ने कहा कि देश आज विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है हर तरफ अराजकता का माहौल है ऐसे में हम सभी कांग्रेस जनों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम देश और समाज की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करें मीडिया प्रभारी चौ अनित कुमार ने कहा कांग्रेस पार्टी को इतिहास से सबक लेते हुए विरोधी दलों के षडयंत्रों को जनता के सामने बेनकाब करना है

और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है सभी वक्ताओं ने एक स्वर में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए समाज के हितों की रक्षा करते हुए लोगों के बीच रहकर काम करने का आह्वान किया

मुख्य वक्ताओं में ममनून अंसारी पीसीसी रिजवान अहमद सिद्धकी सतीश कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष सेवादल श्याम पाल सिंह चेयरमैन विनोद चौहान शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस मेहराज जहां,प्रवीण कुमार बालियान डॉक्टर मतलूब अली सगीर मलिक अजय चौधरी विजेंद्र सिंह पटेल अरशद सिद्धकी ने एक सुर में पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए राजीव गांधी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज की बैठक में मदनमोहन शर्मा दिलशाद त्यागी, मोहम्मद अजीम सिद्दीकी काजी सुल्तान प्रह्लाद कौशिक अहसन जमीर अशोक अग्रवाल शारदा देवी फैयाज सलमानी दिलशाद मेंबर मोहम्मद शमशाद मोहम्मद इकबाल दिनेश पाल संजय शर्मा नवनीत कुमार सत्यपाल सिंह योगेश शर्मा आदि कांग्रेस जन रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =