जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन
जिलाधिकारी श्री सेल्वा कुमारी जे के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु जनता को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन सुथरशाही मोहल्ले में हॉटस्पॉट के निकट किया गया
जिसमें सभी कलाकारों द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु नाट्य प्रस्तुति प्रस्तुत की गई,कार्यक्रम को देख रहे सैकड़ों लोगों द्वारा सोशल distancing के साथ तालियां बजाकर सभी कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा घातक वायरस से बचाव के तरीके बताए गए,कार्यक्रम के संयोजक जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री बलजीत सिंह जी रहे
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी,सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा,भूरा कुरेशी,तरुण मित्तल,अभिलक्ष मित्तल,शोबित जैन, राकेश शर्मा,सचिन जैन,अनिल सिंघल सुशील कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।।
