पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं को जोड़कर एक कदम पर्यावरण संरक्षण की ओर इसी मुहिम के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम नाथ फार्महाउस भोपा रोड पर आयोजित किया गया। पौधारोपण का कार्य विश्वकर्मा चौक से डिवाइडर के बीच १०८ पौधे लगाए गए!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती अंजू अग्रवाल तथा अन्य विशिष्ट अतिथि तरुण पाल जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ उद्यमी श्री मान अभिषेक अग्रवाल ,समाज सेवी प्रदीप गोयल (स्टील वाले ) उपस्थित रहे। श्रीमती अंजू अग्रवाल ने कहा कि पूरे जिले के अंदर पर्यावरण का कार्य निरंतर चालू है !
उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की बहुत प्रशंसा की। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के जिला संयोजक अमित गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण हेतु तीन मुख्य कार्य वृक्ष लगाओ जल बचाओ एवं पॉलिथीन हटाओ के बारे में बताया
सभी माताओं बहनों से अनुरोध किया कि सभी अपने घर पर पानी का सदुपयोग करें तथा पॉलिथीन को कूड़े में ना फेंककर इको- ब्रिक्स का निर्माण करें !
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवी संस्थान प्रमुख अंकुर गुप्ता एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रचार प्रमुख रविकांत अग्रवाल, समन्वय स्तंभ सामाजिक संगठन से राकेश अरोड़ा , अरविंद गुप्ता, मनोज कंसल अरुण शुक्ला, सचिन, पुनीत मित्तल प्रदीप गोयल सोनू गर्ग, विपिन, पुष्पा रानी तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जिला संयोजिका नीरज गौतम , एकल विद्यालय अभियान की प्राथमिक शिक्षा अध्यक्षा पूजा दिवेदी एवं विश्वकर्मा एकता समिति से नाथीराम विजेंद्र धीमान सुरेंद्र धीमान आदि उपस्थित रहे ! इस मुहिम में अधिक से अधिक सामाजिक संस्थाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।

