वैश्विक

Pakistan: हिंदू लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को मिली जमानत

Pakistan में पिछले महीने एक हिंदू लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था. यह दिल दहला देने वाली वारदात भीड़भाड़ वाले पेशावर कंटोनमेंट एरिया में हुई थी. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. निचली अदालत से आरोपी की जमानत याचिका खारिज हो गई थी

Pakistan पेशावर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सबूतों की कमी का हवाला देते हुए आरोपी को जमानत देने का आदेश दिया. हाईकोर्ट के मुताबिक पुलिस इस मामले में ठोस सबूत नहीं जुटा पाई, जिसका फायदा आरोपी युवक को मिला.  

हिंदू लड़की की उम्र करीब 20 साल

मामला पिछले साल दिसंबर का है. हिंदू लड़की की उम्र करीब 20 साल है, जिसे पेशावर के कंटोनमेंट इलाके से ओबैदुर रहमान नाम के युवक ने किडनैप कर लिया था. जब मामला बढ़ा तो पुलिस नेेेेे रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटेेेे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लड़की को छुड़ा लिया था. लेकिन इसके बाद पुलिस नेे लापरवाही बरती और ठोस सबूत नहीं जुटाए. निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी ने पेशावर हाईकोर्ट का रुख किया था, जहां उसे शुक्रवार को जमानत मिल गई. 

अपहरण करने के मामले सामने आ रहे

Pakistan में पिछले कई सालों से लगातार हिंदू लड़कियों के अपहरण करने के मामले सामने आ रहे हैं. हैरानी वाली बात यह है कि सरकार और पुलिस भी ऐसे मामलों को लेकर ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाती, जिसकी वजह से हिंदुओं का जीना दुश्वार हो गया है. इस मामले में भी पुलिस की लापरवाही सामने आई है, जिसकी वजह से आरोपी को कड़ी सजा नहीं मिल पाई. 

Pakistan में साल 2017 में की गई जनगणना के मुताबिक वहां 44 लाख हिंदू हैं, जो कुल जनसंख्या का 2.14% हैं. लगातार इस प्रतिशत में गिरावट आ रही है. इसके अलावा हिंदुओं पर अत्याचार के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इसके अलावा हिंदुओं के जबरन धर्मांतरण के मामले भी पड़ोसी मुल्क में लगातार बढ़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है. 

पाकिस्तान: सेना की निंदा की तो जाना पड़ेगा दो साल तक के लिए जेल

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =