वैश्विक

Pakistan: गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान खान, समर्थक उनके घर के बाहर खड़े

Pakistan में  पुलिस पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार करने वाली हैं. आज तक पर आयी रिपोर्ट के मुताबिक भारी संख्या में पुलिस के जवान इमरान खान को गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंचे हैं. पुलिस कभी भी इमरान खान को गिरफ्तार कर सकती है. इस बीच खबर है कि इमरान के समर्थक उनके घर के बाहर खड़े हो गये हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक,Pakistan की एंटी टेररिज्म कोर्ट की ओर से इमरान खान की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. इसके बाद से हा उनकी गिरफ्तारी की अटकलें तेज हो गई थी. अब भारी संख्या में पुलिस बल लाहौर स्थित जमान पार्क जहां इमरान खान का आवास है, वहां पहुंच गई है. ऐसे में कभी भी इमरान खान गिरफ्तार हो सकते हैं.

Pakistan के पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी की संभावना के बीच उनके समर्थक इमरान के आवास के बाहर जमा होने लगे हैं. समर्थक इमरान के पक्ष में नारे लगा रहे हैं. उनका कहना है कि किसी कीमत पर अपने नेता को गिरफ्तार नहीं होने देंगे. गौरतलब है कि पाकिस्तान में जिस तरह के माहौल बन रहे हैं उससे लगता है कि अगर इमरान गिरफ्तार होते हैं तो पाकिस्तान में तनाव की स्थिति हो जाएगी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 2 =