Muzaffarnagar: परिचालकों द्वारा एवं चेकिंग स्टाफ द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत
पूर्व में भी परिचालकों द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारो के साथ दुर्व्यवहार की सूचना समय समय पर मिलती रहती है जिसके उपरांत जिला सूचना अधिकारी, Muzaffarnagar द्वारा पत्रांक संख्या 330 दिनांकित 9/12/2010 के द्वारा समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन को पत्र लिखकर पत्रकार सम्मान को ठेस न लगे सभी बसो साधारण, के साथ साथ वातानुकूलित, वॉल्वो आदि में भी निशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध है. यह सुनिश्चित करने का पत्र लिखा था
कुछ समय ठीक रहने के उपरांत परिचालकों द्वारा एवं चेकिंग स्टाफ द्वारा दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने लगी जबकि अपने पत्र में यह सुनिश्चित करने का कहा गया था की शाशनादेश के अनुसार किसी भी पत्रकार के सम्मान में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए उसी अनुक्रम मे चेकिंग स्टाफ और परिचालकों एवं चेकिंग से सम्बंधित सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारीगण, को स्पष्ट निर्देश करने की कृपा करे की पत्रकारगणो के सम्मान को बनाए रखें
किसी भी प्रकार शासन के आदेशो की अवहेलना न हो उम्मीद है की भविष्य में किसी पत्रकार बंधू के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं होगी ऐसा सुनिश्चित करने का आदेश का कड़ाई से लागू हो

