Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पालिका अध्यक्ष ने हाथ धुलवाकर लोगो को किया जागरूक

मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस के मद्देनजर स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं रेडियो एफएम एस डी द्वारा शहर के विभिन्न चैराहों पर अलग-अलग कैंप लगाए गए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल पहुंची। सर्वप्रथम शिव चैक पर पहुंचकर पालिका अध्यक्ष ने आने जाने वाले लोगों के सेनिटाइजर से हैंड वॉश कराएं और लोगों को जागरूक किया।

इसके बाद मीनाक्षी चैक और फिर बाद में रोडवेज पर पहुंचकर पहले आने जाने वाले लोगों के हैंड वॉश कराएं उसके बाद रोडवेज की बसों में जाकर यात्रियों एवं ड्राइवर और कंडक्टर के भी हैंड वॉश कराएं।

इस मोके पर बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा इस वायरस से बचने का सबसे आसान तरीका है आप हर १ घंटे बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह वॉश करें, खांसते समय अपने नाक को रुमाल या टिशू से ढके ,भीड़भाड़ वाली जगह से जाने से बचें , सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आगे बोलते हुए पालिका अध्यक्ष ने कहा इन छोटी छोटी चीजों का ध्यान रखने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। इसके बाद पालिका अध्यक्ष वार्ड ४४ कच्ची सड़क पर पहुंची

स्थानीय सभासद वाजिद मेंबर द्वारा बताई गई कुछ समस्याओं को मौके पर ही संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारियों को बुलाकर दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी, सभासद पूनम शर्मा, वाजिद मेंबर, मोहम्मद आबिद, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी सरदार बलजीत सिंह उनकी पूरी टीम एवं रेडियो एफएम एसडी की पूरी टीम एसके बिट्टू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + ten =