उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव में कानून तोड़ने पर होगी जुर्माने की वसूली-पुलिस व प्रशासन की कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। पुलिस व प्रशासन की सयुक्त कार्रवाई में थाना क्षेत्रों के विवादित मामलों में दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरु कर दी गयी है।

मुचलका पाबंद व्यक्ति अगर कानून का उल्लघंन करता है तो उससे मुचलके के पाबंद की धनराशि बतौर जुर्माना वसूल की जाएगी।

पंचायत चुनाव के दृष्टिगत या अन्य किसी विवाद को लेकर कानून संबंधी समस्या उत्पन्न होने की सम्भावना पर पुलिस शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से दण्ड प्रक्रिया सहिंता की धारा-116(3) के अंर्तगत मुचलका पाबंद की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर प्रत्येक थाना पुलिस ने यह कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने जमीन संबंधी विवाद, चुनावी विवाद व अन्य मामलों में दोनों पक्षों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरु कर दी है।

पिछले चुनावों में विवादित रहने वाले व्यक्ति पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। एसएसपी ने कहा कि दोनों पक्षों को एक लाख या उससे अधिक की धनराशि पर पाबंद किया गया है।

मुचलका पाबंद व्यक्ति अगर कानून का उल्लघंन करता है तो उससे पाबंद की धनराशि वसूल की जाएगी।

एसएसपी ने लोगों से अपील भी की कि अगर कोई समस्या उनके सामने आ रही है तो इस संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराए ताकि उनकी समस्या का समाधान किया जा सके।

पुलिस लाइन में मीटिंग, पंचायती चुनाव कोतवाही बर्दाश्त नहीं होगीः एसएसपी

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =