Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सडक हादसे में लोगों की मौत, आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार

भोपा। अलग-अलग सडक हादसो मे दो युवको की मौत से क्षेत्र मे शोक छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवको के शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिये।

जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बेलडा निवासी सलीम आज सुबह के वक्त बेलडा नहर के समीप टहल रहा था कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

नहर की पटरी के समीप घूम रहे ग्रामीणो ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से तुरंत हीघायल को उपचार के लिए सीएचसी मोरना भिजवाया। परन्तु उक्त युवक ने उपचार से पूर्व रास्ते मे ही दम तोड दिया।

युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

एक अन्य सडक हादसे के तहत क्षेत्र के गांव तेवडा निवासी शाकिब व सुक्का बाईक द्वारा भोपा किसी काम से जा रहा था। कि बाईक सवार ये दोनो भाई जैसे ही भोपा बेलडा के बीच पहुंचे कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से सुक्का पुत्र सरफराज की मौत हो गई तथा उसका भाई शाकिब घायल हो गया।

सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा मृतक के सम्बन्ध मे परिवारजनो को सूचित किया।

सडक हादसे मे युवक की मौत की खबर से परिजनो मे शोक छा गया। कुछ ही देर मे मृतक के परिजन तथा ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। क्षेत्र मे इन दोनो हादसो से ग्रामीणो मे शोक छा गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 2 =