पेट्रोल डीजल 100 के पार, रालोद ने भरी हुँकार, जोरदार प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। बढती मंहगाई के विरोध मे युवा रालोद ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। इस दौरान सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रान्तीय नेतृत्व के आहवान पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौ.विदित मलिक के नेतृत्व मे सरकूलर रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने बढती मंहगाई,बच्चों की फीस तथा पैट्रोलियम पदार्थो की बढती कीमतों आदि विभिन्न मुददो को लेकर प्रदर्शन किया।
रालोद कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओ ने जूलूस के रूप मे महावीर चौक पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्टै्रट अभिषेक कुमार सिह को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें आरोप लगाते हुए बताया कि भाजपा जब से सत्ता मे आई है तब से पहली बार रिकॉर्ड मंहगाई की मार सबसे ज्यादा हुई है।
पूरी जनता इस मंहगाई से त्रस्त है। बिजली की बढती कीमतों से परेशान है। डीजल व पेट्रोल के दाम 100 रूपये से उपर हो चुका है। ज्ञापन मे बताया कि बच्चों के स्कूल भी बंद है, लेकिन स्कूल/कॉलेज मे पूरी फीस ली जा रही है। जिस कारण अभिभावकगण इस मंहगाई के दौर मे बहुत परेशान व दुखी हैं।
इन समस्याओं के मददेनगर जिला युवा रालोद द्वारा राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जा रहा है। ज्ञापन सौपने वालो मे जिलाध्यक्षव प्रमात तोमर, युवा रालोद जिलाध्यक्ष चौ.विदित मलिक, महानगर अध्यक्ष काजी शहीर आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, जगपाल सिह,,अंकित सहरावत, पूर्व जिलला पंचायत सदस्य संजय राठी, ओमकार बालियान, संजीव पचैण्डा,विकास बालियान, कंवरपाल फौजी, हंसराज जावला,पराग चौधरी,नसीम राणा, सुधीर भारतीय, सागर मलिक, चमार माधोराम शास्त्री, विदित कादियान,पंकज राठी, हर्ष राठी, डा.वाजिद अली,गज्जू पठान, शादाब, सार्थक, नसीम राणा, काजी शहीर आलम आदि मौजूद रहे।

