उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: गांव कढैर चौरा में महिला की पिटाई कर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला

Pilibhit News: जमीन को लेकर गांव के ही लोगों से विवाद चल रहा है। रंजिशन दबंगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची महिला की पुत्री को भी दबंग लोगों ने पिटाई कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय मां और बेटी ही घर मे मौजूद थे पति और बेटा काम पर गए हुए थे।

दरअसल मामला पूरनपुर कोतवाली इलाके के गांव कढैर चौरा निवासी सुशीला देवी पत्नी बाबूराम का है। जहां आज घर अपनी पुत्री के साथ थी। महिला का पति और पुत्र काम करने गए हुए थे। गांव के ही रहने वाले चुन्नीलाल से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

इसी को लेकर आज महिला का पति घर पर नहीं था। इसका फायदा उठाकर दबंग चुन्नीलाल, गगन, कमला देवी, कल्पना सहित आदि लोग घर में घुस गए और महिला की पिटाई करने लगे महिला के चीखने चिल्लाने पर आरोपियों ने जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से घायल कर दिया।

बीच बचाव करने पहुंची पीडिता की पुत्री राजरानी को भी दबंग लोगों ने पिटाई लगाकर धारदार हथियार मारकर घायल कर दिया। दोनों घायलो को डायल 108 एबुलेंस से लाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 7 =