उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला

Pilibhit News  थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर में एक महिला ने अपने पति को चारपाई से बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला और शव को नहर में बहा दिया. मामले की जानकारी तब हुई जब बेटे ने पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट गजरौला थाने में लिखाई. बेटे ने मां पर हत्या का शक जताया।

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि उसने हत्या कर शव को टुकड़ों में करके नहर में फेंक दिया है. अभी तक पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है.

दरअसल, थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी सोमपाल के पिता रामपाल घर से गायब हो गए थे. दो दिन तक तलाशने के बाद जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो सोमपाल ने बुधवार की शाम गजरौला थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. बेटे ने अपनी मां पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए बताया कि वह 3 माह पूर्व प्रेमी के साथ चली गई थी. 20 दिन पहले ही वह घर वापस लौटी है. सोमपाल ने पुलिस को बताया कि उसे शक है कि मां ने पिता की हत्या की है.

बेटे के शक की पुष्टि के लिए पुलिस ने सोमपाल की मां दुलारो देवी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. सख्ती से पूछताछ के बाद दुलारो देवी ने बताया कि उसका पति उसे परेशान करता था. जिसके बाद  सोमवार की रात उसने अपने पति को चारपाई से बांध दिया और जमकर पिटाई की. कुल्हाड़ी सिर में लगने की वजह से रामपाल की मौत हो गई, जिसके बाद उसने शव के हाथ, पैर और धड़ काटकर एक बोरे में भरकर घर से 500 मीटर की दूरी पर निगोही ब्रांच नहर में फेंक दिया. पूछतछ में दुलारो ने अपने साथ एक और सहयोगी होने की बात बताई है. फिलहाल पुलिस रामपाल के शव की तलाश में जुटी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21269 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 1 =