Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस-प्रशासन पत्रकारों का उत्पीडन बंद करेंः हरेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने प्रेमपुरी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गत दिनों पुरकाजी में पुलिस ने कथित रूप से पत्रकारों का अपमान करते हुए जिन पत्रकार साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है

उसका वे पुरजोर विरोध करते हैं और निंदा करते हैं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर की बार और प्रेस का काम सराहनीय है और मैं हमेशा से उनके साथ हूं

उन्होंने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि वे पुरकाजी की घटना की तथ्यों पूर्वक जांच करें और यह पूरी घटना अविश्वसनीय सी लगती है और यदि किसी ने भी पत्रकारों और प्रेस का दमन करने की कोशिश की

तो वे पत्रकारों के साथ हैं और पुलिस प्रशासन के विरोध में खड़ा होने से नहीं चूके हैं

इस अवसर पर उनके साथ शोरूम के ग्राम प्रधान सुधीर कुमार संदीप तोमर मनोज सिंह राहुल भारद्वाज बादल बालियान आदि लोग भी उपस्थित थे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21142 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 4 =