उत्तर प्रदेश

सहारनपुर:  पुलिस ने फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट बदलकर बसों को मोटे दामों पर बेचने वाले गिरोह का किया भांडाफोड़

सहारनपुर:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एस चन्नप्पा के आदेशों अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण व अपराधियों की धरपकड़ को चलाए जा रहें अभियान के तहत एसपी सिटी राजेश कुमार के कुशल निर्देशन में थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर खास की सूचना पर वाहनों पर धोका धड़ी कर उनके इंजन नम्बर व चैसिस नम्बर सहित नम्बर प्लेट बदलकर वाहनों को मोटे दामों में बेचने वाले गिरोह को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर उक्त गुडवर्क का अनावरण किया है, उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने टीम के साथ गिरोह के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

जो वाहनों में फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट लगाकर उन वाहनों को बेचकर मोटी रकम वसूलते थे, पुलिस ने इनके कब्जे से 6 बसें फ़र्ज़ी नम्बर प्लेट लगी, एक ग्लेंडर मशीन सहित काफी संख्या में उपकरण बरामद किए है

एसपी सिटी ने बताया कि उक्त खुलासे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की और से टीम को 10 हजार इनाम देने की भी घोषणा की गयी है।

गिरफ़तार अभियुक्तों के नाम व पता-

1-अफजाल अहमद पुत्र जरी अहमद निवासी पिलखनतला सहारनपुर।
2-राजेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी जनकपुरी सहारनपुर।
3-अब्दुल कय्यूम पुत्र बशीर अहमद निवासी दाऊद सराय ढोली खाल कुतुबशेर सहारनपुर।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − five =