Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। बीती देर रात थाना शहर कोतवाली अंतर्गत मिमलाना गांव में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान चले जबरदस्त लाठी डंडे, धार दार हथियार और ईट पत्थर हुआ जमकर खूनी संघर्ष

यहां दो पक्षों में उस वक्त जबरदस्त संघर्ष व मारपीट हो गई जब एक पक्ष के यहां पैदा हुए बच्चे की खुशी में महिलाएं एंव युवक व् बच्चे नाच कूद रहे थे, आरोप है की तभी गांव के ही रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में महिलाओं के बीच आकर डी जे पर नाचने का प्रयास किया

मना करने पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने एकत्रित होकर पीडितो के साथ जबरदस्त मार पीट कर दी जिसमे महिला सहित आधा दर्जन के करीब लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए आरोप है की आरोपी घटना को अंजाम देकर मोके से फरार हो गए।

उधर मार पीट और खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही यूपी 112 डायल की कई गाड़ियों सहित थाना प्रभारी भी दल बल के साथ मोके पर पहुंचे और किसी तरह सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया।

मामले में पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर तत्वरित कार्यवाही करते हुए गांव के दूसरे पक्ष के 22 लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है की आरोपी देर रात्रि में ही गांव छोड़कर फरार हो गए इस मामले में कई हिन्दू संघटन के लोग भी पीड़ितों से मिले है और जिले के आलाधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने की बात कह रहे है, अब देखना होगा की जिले के आलाधिकारी आरोपियों की धर पकड़ किस तरह कराएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =