Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत: सवा लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

मुजफ्फरनगर। रेशु बिहार पहुंचे क्रांतिगुरु चंद्रमोहन ने वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की हैं। चंद्रमोहन ने सवा लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा हैं। क्रांतिगुरू चंद्रमोहन आज अपनी टीम के साथ समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशु के निवास पर देश सेवा से संबंधित वार्ता करने एवं अपना आशीर्वाद देने पहुंचे।

जहां पर उन्होंने एक वृक्ष पीपल का और एक वृक्ष नीम का लगाकर वृक्षारोपण करने का अभियान शुरू किया। रेशु विहार में क्रांतिगुरु चंद्रमोहन का तिलक लगाकर पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर क्रांतिगुरु ने देश सेवा के वृक्षारोपण अभियान को ऑक्सीजन ऊर्जा का माध्यम बताया एवं कोरोना को हराने के लिए “एक वृक्ष अवश्य लगाएं” की बात कही।

जिससे वहां उपस्थित लोगों ने आह्वान किया कि हर व्यक्ति को ऑक्सीजन प्राप्त करने के लिए एक वृक्ष अवश्य लगाएंगे दूसरों को प्रेरित करेंगे ऑक्सीजन पैदा करेंगे और कोरोना को हराएंगे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + eleven =