पत्नी की हत्या का प्रयास करने वाले पति को पुलिस ने भेजा जेल
चरथावल। पत्नी के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले पति को मुखबिर की सूचना पर बीआइटी पुलिस चौकी थाना मीरापुर ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।
चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुटेसरा निवासी अंशिका पुत्री मलखान की शादी 10 वर्ष पूर्व जनपद बिजनोर के थाना कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपूरम कालोनी निवासी अभिषेक के साथ हुई थी।
आरोप है कि 16 जून को पति अभिषेक ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया था।जिसके बाद पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर चरथावल थाना प्रभारी महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कुटेसरा पुलिस चौकी इंचार्ज ओमेन्द्र सिंह ने आरोपी पति अभिषेक पुत्र रामपाल को मुखबिर की सूचना पर बीआईटी चौकी थाना मीरापुर से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

