Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने सास को गोली मारने के तीन आरोपियों को जेल भेजा

मुजफ्फरनगर। बीते दिनों थाना नई मंडी के शिव विहार में मुक़दमे बाजी को लेकर आपसी रंजिशन में युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपनी सास को गोली मार दी थी और मोके से फरार हो गए थे

स्थानीय पुलिस ने मोके पर पहुंचकर जहां घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तो वही दूसरी तरफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की धर पकड़ शुरू कर दी थी

जिसके चलते पुलिस को बीती देर शाम उस वक्त सफलता मिली जब क्षेत्र में अवैध असलाह के तीनो को पकड़ लिया गया। थाना नई मंडी क्षेत्र का है जहां बीती देर शाम चौकी गांधी कॉलोनी इंचार्ज धीरज कुमार मय हमराही गणों के साथ वाहन चकिंग एंव पैदल गस्त कर रहे थे।

तभी क्षेत्र में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने बे वजह घूमने का कारण पूछा व् उनकी तलाशी ली जिस पर तीनो के पास से एक तमंचा ३१५ बोर दो जिन्दा व् एक खोका कारतूस बरामद कर थाने ले आये

जहां कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला की तीनो में से पकड़े गए राहुल पुत्र मनोज ने बीते दिनों नई मंडी क्षेत्र के शिव विहार में आपसी पारिवारिक विवाद में अपनी सास को गोली मार दी थी और मोके से फरार हो गया था

हालाँकि पुलिस ने मोके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करा दिया था । पुलिस ने बताया की पकड़े गए आरोपी के साथ उसके दो साथी और थे जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

पूछताछ में राहुल पुत्र मनोज निवासी झबरेड़ा थाना झबरेड़ा उत्तराखंड, अंकित पुत्र धर्मपाल ,नीरज पुत्र बिजेंद्र सभी निवासी उपरोक्त हैं पुलिस ने आज पकड़े गए तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20932 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − fifteen =