Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। जनपद मे कानून व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम व शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा देर रात्रि चैकिंग/तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने इस दौरान देर रात तक घूमने वालो को रोककर उनकी जमकर क्लास ली तथा वाहन चैकिंग आदि कर देर तक ना घूमने की हिदायत देकर छोडा।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत शहर कोतवाल अनिल कप्परवान, इंस्पैक्टर सिविल लाइन डी.के.त्यागी,इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली योगेश शर्मा,शाहपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार,इंस्पैक्टर बुढाना एम.एस.गिल, एसओ तितावी कपिलदेव,एसओ भोपा सूबे सिह, एसओ

चरथावल धर्मेन्द्र सिह आदि विभिन्न थाना प्रभारियो ने सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियो के निर्देशन मे देर रात अपने-अपने थाना क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग की। पुलिस टीम ने इस दौरान होटल/ढाबे/हाइवे/चौराहों/संवेदनशील स्थानो पर लगातार चैकिंग की।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − two =