दैनिक समाचार पत्र के मालिक की भाभी का निधन
मुजफ्फरनगर जनपद से दैनिक समाचार पत्र का प्रकाशन कर रहे शाहपुर निवासी विजय गोयल की भाभी का निधन हो जाने से शोक छा गया।
शाहपुर कस्बे के मौहल्ला गोकुलपुर निवासी व्यापारी विजय गोयल द्वारा मुजफ्फरनगर जनपद से दैनिक बुलेटिन समाचार पत्र का प्रकाशन कराया जा रहा है।
मंगलवार को विजय गोयल के परिवार में दुखद घटना घटित हुई। उनकी भाभी नमिता गोयल का आज सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
इससे मीडिया जगत और शाहपुर कस्बे में शोक का वातावरण बन गया। दोपहर बाद गमगीन माहौल में नमिता गोयल का अंतिम संस्कार शाहपुर मोक्ष धाम पर किया गया।
पूजा न्यूज एंड फीचर परिवार दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है।