Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग: शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजली

मुजफ्फरनगर। जनपद के दोनों आला अधिकारियों ने बीती रात स्थगित की गई कांवड यात्रा तथा कानून व्यवस्था को लेकर जिले के प्रशासनिक तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था को लेकर आहूत बैठक से पूर्व बैठक में मौजूद समस्त अधिकारियों ने कानपुर मुठभेड में शहीद हुए पुलिसकर्मियां की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी।

जानकारी के बीती रात डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में स्थगित कावड यात्रा, कोरोना संक्रमण हेतु जागरूकता व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने हेतु पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त मीटिंग की गयी।

बैठक में जिले के सभी एडीएम, सभी एसडीएम, सभी एडिशनल एसपी, सभी सीओ तथा सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने सभी अधिकारियों को कावड मार्ग पर लगातार भृमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए।

अपराधियों पर लगाम लगाने तथा अपराध की रोकथाम हेतु भी दिशा-निर्देश दिये गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =