पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी: मुठभेड में बदमाश अय्यूब घायल
मुजफ्फरनगर। जनपद की पुलिस का ऑपरेशन क्लीन लगातार जारी है एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस एक्शन मोड़ में है। खतौली थाना क्षेत्र के फलावदा रोड पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से शातिर बदमाश अय्यूब निवासी मुजफ्फरनगर घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
अय्यूब नाम का शातिर बदमाश मुठभेड़ में घायल. @AbhishekYadIPS के नेतृत्व में @muzafarnagarpol की कार्यवाही जारी। pic.twitter.com/KCuCsSF9yy
— News & Features Network (@mzn_news) February 28, 2021
पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकल व एक तमंचा और चार कारतूस बरामद किए।
आपको बता दें, घायल बदमाश के खिलाफ मेरठ मुजफ्फरनगर में लूट चोरी हत्या गोकशी के ६ मुकदमें थानों में दर्ज है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

