Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अभिनेता आमिर खां के फोटों को जूतों से रौंदते हुए नारेबाजी की

मुजफ्फरनगर। तुर्की के भारत विरोधी राष्ट्रपति की पत्नी से मुलाकात के विरोध में आज अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने झांसी रानी पार्क में प्रदर्शन कर फिल्म अभिनेता आमिर खां के फोटों को जूतों से रौंदते हुए नारेबाजी की और उनके पुतले को सांकेतिक फांसी देते हुए आमिर की फिल्मों का बायकाट करने की अपील की।

आमिर खान के तुर्की की राष्ट्रपति की पत्नी के साथ भेंट के विरोध में आज हिंदू ूमहासभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

आपको बता दें बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान द्वारा तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मुलाकात की ओर जैसे ही आमिर खान के तुर्की की राष्ट्रपति की पत्नी के साथ फोटो वायरल हुए तो अमीर खान को हिंदुस्तान में नागरिकों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया 

इसी क्रम में आज अखिल भारतीय हिन्दु महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने झांसी रानी चोक स्थित पार्क में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके फोटो को जूतों से रौंदा और आमिर पुतले को फांसी देते हुए उनकी फिल्मों के बहिष्कार का ऐलान किया।

नारेबाजी करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र वर्मा के साथ दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे। झांसी की रानी चोक स्थित पार्क में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के पुतले को फांसी दी और नारेबाजी की जिसमे दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − three =