लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बी के मौर्य मुजफ्फरनगर के नोडल अधिकारी नियुक्त
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान आंदोलनों को दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों को विभिन्न जनपदों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है इसी श्रंखला में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रैंक के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लोकप्रिय वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री बी के मौर्य को मुजफ्फरनगर जनपद का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है
जिले के @muzafarnagarpol अधिकारियों और प्रशासनिक बैठक में नोडल प्रभारी बीके मौर्या के साथ @DmMuzaffarnagar सेल्वा कुमारी जे,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,@CityMagistrate1 अभिषेक सिंह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय सहित जनपद के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद pic.twitter.com/H1pIItwGzX
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 28, 2020
मुजफ्फरनगर जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में श्री बी के मौर्य बेहद लोकप्रिय रहे हैं एवं मुजफ्फरनगर जनपद से अपराधियों का खात्मा करने में भी उन्होंने जबरदस्त सफलता हासिल की थी
मुज़फ्फरनगर के नोडल पुलिस अधिकारी के रूप में बी के मौर्या बनाऐ गए हैं जो पूर्व में @muzafarnagarpol के एस एस पी रह चुके हैं.देर रात्रि वे जनपद में पधार चुके हैं! pic.twitter.com/z1lpwhmvoO
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) December 28, 2020
आज भी मुजफ्फरनगर की जनता श्री बी के मौर्य का बेहद सम्मान करती है श्री बी के मौर्य पारदर्शिता एवं परिश्रम से बेहतर पुलिसिंग करने के लिए मशहूर हैं
सरकार का यह निर्णय सराहनीय है सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को मददेनजर रखते हुए सभी जिलों में नोडल अधिकारी बनाएं गए हैं, मुज़फ्फरनगर के नोडल पुलिस अधिकारी के रूप में बी के मौर्या बनाऐ गए हैं
जो पूर्व में मुज़फ्फरनगर के एस एस पी रह चुके हैं तथा ईमानदार एवं निष्पक्ष अधिकारी के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, जिले में इनका कार्यकाल सराहनीय एवं प्रशंसनीय रहा था।
मुज़फ्फरनगर पुलिस लाइन में चल रही जिले के पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में नोडल प्रभारी बीके मौर्या के साथ जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसपी देहात नेपाल सिंह,एसपी क्राइम दुर्गेश कुमार सिंह,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह,एसडीएम कमलजीत कौर,सीओ बुढ़ाना गिरजा शंकर त्रिपाठी,सीओ जानसठ शकील अहमद,सीओ नई मंडी धनंजय सिंह,एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी सहित जनपद के पुलिस प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
