Religious

वास्तु: इन आम गलतियों के कारण घर में आती है गरीबी..

आपने वास्तु के बारे में तो सुना ही होगा। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका वास्तु खराब हो तो कोई काम सही नही होता है। हालांकि हर व्यक्ति इस बात पर विश्वास नहीं करते है। पर जो सच है वो तो सच है। दोस्तों कई बार हमारी कुछ गलत आदतें हमें कई तरह की समस्याओं में डाल सकती हैं।

यदि हमें इनके बारे में पहले से पता हो तो हम आने वाली समस्याओं से बच सकते हैं। वास्तु के अनुसार यदि आप जीवन में चाहते हैं अपार धन और सुख शांति तो कुछ उपायों को करें।

इन उपायों को करने से कभी दरिद्रता और गरीबी नहीं आती है। क्या आप जानते है कि हम लोग जो रोज करते है उनका भी संबंध वास्तु से होता है।

आपको आज इसी विषय में बताएंगे कि क्या काम करके आप अपने घर में गरीबी को दावत देते है। आइए हम आपको बताते है कि किन कामों के ना करके आप अपने पास से गरीबी को हटा सकते है। आइए जानते है….

दरवाजे के सामने पैर करके ना सोएं
अगर आप अपने बेडरूम में दरवाजे की तरफ पैर करके सोते है तो ये वास्तु के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से लक्ष्मी आपके घर में नहीं आती है। और जो आती भी है वो दरवाजे से ही लौट जाती है।

घड़ी का महत्व

आपको बता दें कि आपके घर में लगी घड़ी का भी वास्तु से बहुत बड़ा संबंध है। अगर आप तकिये या सिर के नीचे या बेड के सामने व पीछे घड़ी रखकर नहीं सोना चाहिये। इससे इंसान का दिमाग नकारात्मक सोचता है और उसके पास कभी लक्ष्मी नहीं टिकती है।

घर में झगड़ा होने के कारण है यह वास्तु दोष, जानिये कैसे बचें इनसे?

बेड और वास्तु
आपको बता दें कि आपका बेड भी आपके लिए वास्तु का एक उदाहरण पेश करता है। जानिए कि आप जिस बिस्तर पर सोते हैं उसपर बहुत ही साधारण रंग की चादर और तकिया हो। अत्याधिक गहरे व चमकीले रंग वाली चादर व तकिये के कवर से भी लक्ष्मी नही टिकती है। इसलिए इसका भी ध्यान रखना जरूरी है।

इलेक्ट्रानिक चीजें
अगर आपके बेड पर कोई भी इलेक्ट्रिक चीज है तो ये भी आपके वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं है। आपको चाहिए कि सोते समय आप अपने पास किसी तरह का पंखा या कोई और चीज बेड पर रखकर ना सोएं। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी नहीं आती है।

पूर्वजों की फोटों
आपको बता दें कि आपके घर में जिन लोगों कि मृत्यु हो जाती है। हम अक्सर उनकी फोटो घर में लगाते है। लेकिन ध्यान रहे कि जिस कमरे में आप सोते हैं वहां पर मंदिर ना हो और ना ही बेडरूम में पूर्वजों की फोटों भी नहीं होनी चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी नहीं आती है।

हिंसक जानवरों की तस्वीरें
वास्तु का एक पहलू ये भी है कि आपके बेडरूम में और आपके पूरे घर में हिंसक जानवरों की तस्वीर नहीं होनी चाहिए और किसी युद्ध की तस्वीर भी नहीं होनी चाहिए। ऐसा होने पर आपके घर में लक्ष्मी नहीं आती ये वास्तु के अनुसार सही नही है।

 

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 283 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =