Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जैन कन्या इण्टर कालिज में पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इण्टर कालिज में लॉकडाउन के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में उनकी प्रशासनिक टीम के सानिध्य में जूम एप ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ‘ के माध्यम से एक पोस्टर प्रतियोगिता करायी गयी

जिसमें 2 ग्रुप बनायेगये। प्रथम ग्रुप कक्षा-6 से कक्षा- तथा द्वितीय ग्रुप कक्षा-9 से कक्षा-12 तक। प्रथम ग्रुप को ‘जल बचाओ-पर्यावरण बचाओ‘ तथा द्वितीय ग्रुप में ‘दहेज उन्मूलन’ पर पोस्टर बनाये गये इसमें कुल छात्राओं की संख्या 160 रही। निर्णायक मण्डल में प्रथम ग्रुप में श्रीमती प्रिया माहेश्वरी रही तथा द्वितीय ग्रुप में श्रीमती कविता गुप्ता रही।

ये दोनों सहायक अध्यापिका स्कूल की रही। दिनांक 26-09-2020 को जैन इण्टर कालिज, नई मण्डी में लॉकडाउन के अन्तर्गत जिलाधिकारी के निर्देशन में उनकी प्रशासनिक टीम के सानिध्य में एक सभा पुरस्कार वितरण हेतु श्री अचिन कंसल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी

जिसमें सचिव का कार्यभार श्री राजीव गर्ग द्वारा सम्भाला गया। मुख्य अतिथि मा0 सुधेश कुमार शर्मा प्रा0चेयरमैन, स्वच्छ भारत अभियान अपने भाषण में बोल रहे थे कि ‘दहेज उन्मूलन’ एक सामाजिक अपराध है इसको लेना व देना दोनों कानूनी अपराध है।

इसमें लडकियों को परेशन किया जाता है कुछ लालची लोग तो हत्या तक कर देते है। इसमें कानूनी सजा 7 वर्ष तक की कैद है व जुर्माना भी। अति विशिष्ठ अतिथि सुनील अग्रवाल, प्रो0 संयोजक स्वच्छता अभियान अपने भाषण में बोल रहे थे कि पानी का स्तर बहुत नीचा चला गया है इसमें पर्यावरण भी निम्न स्तर पर आ गया है

क्योंकि वृक्ष लोगों ने काटना शुरू कर दिया है। जल घर-घर में व्यर्थ हो रहा है। अतः बच्चों ने जल बचाओ पर पोस्टल बहुत अच्छे बनाये है। श्रीमती इन्दु मिश्रा, जिला संयोजिका अपने भाषण में बोल रही थी कि दोनों टॉपिक समय के अनुकूल रखे गये है। दहेज उन्मूलन भारत देश के लिये एक अभिशाप है तथा जल बचाओ भी एक समस्या है।

इस पर हमें आगे आकर काम करना चाहिये। श्रीमती कंचल प्रभा शुक्ला, प्रधानाचार्या अपने भाषण में बोल रही थी कि कुछ छात्राआें ने तो दहेज उन्मूलन तथा जल बचाओ-पर्यावरण बचाओं पर बिल्कुल दार्शनिक रूप से दर्शाया है।

इसमें 16 छात्राएॅ चयनित की गयी है। प्रत्येक ग्रुप में प्रथम-द्वितीय-तृतीय तथा 5 सांत्वाना पुरस्कार दिये गये है। अतिथिगण तथा निर्णायक मण्डल को माला पटके से सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये है।

16 छात्राओं में कु0 स्वाति, गरिमा, प्रांशी, कु0 पूर्णिमा, अंशिका, छवि प्रथम-द्वितीय-तृतीय रही तथा सांत्वना पुरस्कार में कु0 वन्दना, साक्षी, अशिंका कश्यप, शिवांगी, मुस्कान रस्तोगी तथा सोफिया, कशिश, काजल, अनवी, नेहा, अजिश रही। सभी को कलर सर्टीफिकेट व स्मृति चिन्ह प्रेषित किये गये।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + fifteen =