वार्ड संख्या २६ एवं ३० में ब्लीचिंग एवं क्लोरीन दवाइयों युक्त पानी के टैंकर से पावर स्प्रे कार्य
मुजफ्फरनगर। श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष द्वारा आज वार्ड संख्या २६ एवं ३० मोहल्ला जनकपुरी में ब्लीचिंग एवं क्लोरीन दवाइयों युक्त पानी के टैंकर से पावर स्प्रे कार्य कराते हुए दोनों वार्डा मैं सैनिटाइजर का कार्य कराया गया।
दोनों वार्ड सभासद ओम सिंह एवं श्री सलेक चंद पूरे समय सैनिटाइजर कार्य में मौजूद रहे। शाम को वार्ड संख्या १५ एवं १६ में पालिकाध्यक्ष के निर्देशन में मच्छरों के उन्मूलन हेतु पूरे मोहल्ला रामपुरी में फागिंग कार्य कराया गया।
अभियान में श्रीमती अंजू अग्रवाल पालिका अध्यक्ष के साथ उनकी पुत्रवधू श्रीमती वंशिका अग्रवाल, सलेक चंद, ओम सिंह सभासद गण तथा राजकुमार व भीष्म सिंह सभासद पति चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजीव कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्री उमाकांत शर्मा, गोपाल त्यागी स्टेनो अध्यक्ष, एसके बिट्टू एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कर्मचारी गण मौजूद रहे।
कोरोना वायरस के चलते उसके बचाव हेतु पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया की पालिका स्तर की समुचित व्यवस्थाएं निरंतर जारी रहेंगी। पालिका अध्यक्ष द्वारा नगरीय सफाई व्यवस्था एवं समुचित जलापूर्ति का भी पर्यवेक्षण किया। इस दौरान शरद गुप्ता प्रभारी जलकल अभियंता, पालिका अध्यक्ष के साथ रहे।
