Pratapgarh MLA राजेंद्र मौर्य की बेटी पूनम मौर्या की भोपाल में मौत
Pratapgarh प्रतापगढ़ सदर सीट से बीजेपी विधायक राजेंद्र मौर्य की बेटी पूनम मौर्या की भोपाल में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार की सुबह बेसुध बिस्तर पर पड़ी पूनम को परिजनों ने उठाया तो नहीं उठी, जिसके बाद परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया. वहीं बेटी की मौत की सूचना पाकर विधायक राजेंद्र मौर्य और उनके परिजनों में कोहराम मच गया.
सूचना मिलने पर विधायक आनन-फानन में परिजनों को लेकर भोपाल पहुंच गए. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम विधायक की मौजूदगी में कराया गया. परिजनों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में श्वास नली में भोजन कण अटकने से दम घुटने से मौत की असल वजह बताई गई है. बता दें कि पूनम की शादी 2017 में अयोध्या के रहने वाले संजय मौर्य से हुई थी.
विधायक के दामाद संजय मौर्या साफ्टवेयर इंजीनियर है और भोपाल में खुद की कंपनी संचालित करते है. परिजनों ने भोपाल में ही अन्तिम संस्कार कर दिया. सूत्रों के मुताबिक विधायक की बेटी के मौत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिजनों के द्वारा कोई शिकायत नहीं मिलने पर मामले को खत्म कर दिया गया.

