Prayagraj News: आईएसआई-अंडरवर्ल्ड टेरर मॉड्यूल का मास्टरमाइंड और ओसामा का चाचा गिरफ्तार
Prayagraj News: हुमैद उर रहमान को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। हुमैद उर रहमान पर आरोप है कि उसने ओसामा और जीशान को आतंकी ट्रेनिंग के दिलाने के लिए पाकिस्तान भेजने में सहायता की थी। खबर है कि हुमैद उर रहमान को प्रयागराज से लखनऊ लाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस का वांटेड आतंकी हुमैद उर रहमान ने बीते शुक्रवार को करेली थाने (Kareli Police Station) में आत्म समर्पण कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) लखनऊ के लिए रवाना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रहमान को स्पेशल सेल ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुमैद आतंकी ओसामा का चाचा लगता है। वहीं ओसामा का पिता दुबई में बैठे आईएसआई को हैंडल करता है। इसी के इशारे पर रहमान और ओसामा देश भर में आतंक फैलाते है। बता दें कि रहमान के अलावा 6 और आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।
हुमैद उर रहमान आईएसआई-अंडरवर्ल्ड टेरर मॉड्यूल (ISI-Underworld terror) का एक अहम सदस्य है। वह प्रयागराज में ही रहता है। हुमैद उर रहमान आतंक मामले से जुड़ें कई काम सौंपे गए थे। जब मॉड्यूल का खुलासा हुआ, तो मौके से फरार हो गा था
जिसके बाद पुलिस पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया, ताकि वह देश छोड़कर फरार ना हो जाए। वहीं रहमान पर पुलिस के हत्थे चढ़े जीशान का ब्रेनबाश करके उसे पाकिस्तान में आंतकी ट्रेनिंग के लिए भेजने का भी आरोप है। हुमैद उर रहमान पर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (Improvised Explosive Device, IED) मुहैया कराने भी आरोप है।

